लाभार्थियों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं समयबद्ध प्रदान किया जाय- डीएम अमित पाल।

लाभार्थियों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं समयबद्ध प्रदान किया जाय- डीएम अमित पाल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी ने वी.एच.एस.एन.डी. सेशन का किया आकस्मिक निरीक्षण

कौशांबी। लाभार्थियों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं समयबद्ध प्रदान किया जाय- डीएम अमित पाल। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने ऑगनबाड़ी केन्द्र सिरियावां कला में संचालित वी.एच.एस.एन.डी. सेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने ए.एन.एम. से ड्यूलिस्ट, एच.आर.पी. महिलाओं की संख्या, बच्चों का वजन मापन व सैम बच्चों की संख्या आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि ड्यूलिस्ट के अनुसार बच्चां का टीकाकरण एवं ए.एन.सी. चेकअप किया जाय। एच.आर.पी. महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाय। सैम बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराया जाय।

उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं समयबद्ध प्रदान किया जाय। उन्होंने कहा कि वी.एच.एस.एन.डी. सेशन मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है, जिनका प्रभावी क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा जाय।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai