ब्यूरो चीफ एस के सिंह की रिपोर्ट
बलिया। बलिया पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़। फरार चल रहा गौ तस्कर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़। मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाश के बाएं पैर में लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार। फरार बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर,एक खोखा कारतूस,एक जिंदा कारतूस 315 को पुलिस ने किया बरामद। घायल बदमाश को सीएचसी सोनबरसा अस्पताल में कराया गया भर्ती, बदमाश का चल रहा इलाज।
पुलिस के द्वारा पूछताछ में बदमाश ने बताया कि जनपद जौनपुर के थाना शाहगंज निवासी कोहड़ा का रहने वाला अमित यादव है। एक ट्रक में 23 गोवंश पशुओं को क्रूरतापूर्व लादकर वध के लिए अधिक दामों बेचने के लिए बिहार ले जा रहा था। और बदमाश पुलिस को चकमा देकर था फरार। बैरिया थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाबा स्थान चांददियर के समीप की बताई जा रहा है घटना।










