शराब कारोबारी चड्ढा ग्रुप से जुड़े घर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

शराब कारोबारी चड्ढा ग्रुप से जुड़े घर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। शराब कारोबारी चड्ढा ग्रुप से जुड़े घर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ चड्ढा ग्रुप से जुड़े एक आलीशान बंगले पर छापा मारा। यह बंगला सिविल लाइन क्षेत्र की पीली कोठी में स्थित है, जहां दिवंगत कारोबारी पोन्टी चड्ढा के रिश्ते के भाई रहते हैं।

पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की। धोखाधड़ी के एक मामले में गुरजीत चड्ढा, हरवीर चड्ढा समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश थे। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर नियमानुसार कोर्ट में पेश किया जाएगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai