एमएमए गोल्ड मेडलिस्ट खुशबू निषाद को कांग्रेसियों ने दी बधाई, कहा- हौसलों से होती है उड़ान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज की बेटी का हुआ सम्मान

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। एमएमए गोल्ड मेडलिस्ट खुशबू निषाद को कांग्रेसियों ने दी बधाई, कहा- हौसलों से होती है उड़ान। मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) में गोल्ड मेडल जीतकर प्रयागराज का नाम रोशन करने वाली खुशबू निषाद के घर आज जश्न का माहौल रहा। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कांग्रेस नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।

कांग्रेस नेताओं ने खुशबू को माला पहनाकर, बुके भेंट कर और मिठाई खिलाकर उनकी जीत की मुबारकबाद दी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने खुशबू के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि “मंजिल उनको मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।”

उन्होंने कहा कि खुशबू ने साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि जल्द ही राहुल गांधी या प्रियंका गांधी भी होनहार खुशबू निषाद से मुलाकात करेंगे।

एमएमए गोल्ड मेडलिस्ट खुशबू निषाद को कांग्रेसियों ने दी बधाई, कहा- हौसलों से होती है उड़ान।
एमएमए गोल्ड मेडलिस्ट खुशबू निषाद को कांग्रेसियों ने दी बधाई, कहा- हौसलों से होती है उड़ान

 

वहीं वसीम उर रहमान (मन्नू) ने बधाई देते हुए कहा कि खुशबू ने गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश में प्रयागराज का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौजूद रहे अयान अकील, उज्ज्वल अरोरा, मोहम्मद असबान, अमन अंसारी आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai