प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्राएं हिमांशी प्रजापति,अमीषा सिंह, सौम्या रहीं
कौशाम्बी। एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मेडिकल कॉलेज कौशांबी में हुआ क्विज का आयोजन। लोगो में एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मेडिकल कॉलेज कौशांबी में क्विज का आयोजन हुआ है।शनिवार को एचआईवी/एड्स के ऊपर एक क्विज का आयोजन किया गया, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इसके ’’संक्रमण के तरीकों, रोकथाम, शीघ्र जांच, उपचार (एआरटी), मिथक बनाम तथ्य’ तथा ’सार्वजनिक स्वास्थ्य में इसकी भूमिका’ की बेहतर समझ विकसित करना था।क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बहुविकल्पीय प्रश्न, रैपिड फायर राउंड एवं चित्र आधारित प्रश्न शामिल थे, जिससे छात्रों की विषय संबंधी समझ और त्वरित निर्णय क्षमता का विकास हुआ।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ हरिओम सिंह उपस्थित रहे।
उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम भविष्य के चिकित्सकों को सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग बनाते हैं। उन्होंने छात्रों को एचआईवी/एड्स से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की स्टूडेंट्स हिमांशी प्रजापति, अमीषा सिंह, सौम्या रहीं। द्वितीय स्थान पर एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट्स पुलकित अग्रवाल, ज़ैद खान, मोहम्मद अरबाज़ रहें। तृतीय स्थान पर एमबीबीएस प्रथम वर्ष की स्टूडेंट्स संजना मिश्रा, मरियम ख़ान रहीं। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। दोनों विभागों के संकाय सदस्यों द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन एवं मूल्यांकन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ’ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं जनस्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने वाला’ सिद्ध हुआ।
उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डा0 संतोष कुमार एवं फार्माकोलाॅजी विभाग के सहायक आचार्य डा0 आत्मिक सिंह, द्वारा किया गया।, कार्यक्रम में डा0 सरस्वती जायसवाल, डा0 शारदा सिंह, डॉ अरिंदम चक्रवर्ती, डा0 नन्दिनी राघव, डा0 संदीप कुमार, डा0 निखिल, डा0 प्रशान्त, डा0 नसरीन फातिमा, इन्टर्न एवं एम0बी0बी0एस0 प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के समस्त छात्र छात्रायें उपस्थिति रहे।










