अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद रामपुर पहुंचे, कोषागार कार्यालय रामपुर का किया निरीक्षण।

अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद रामपुर पहुंचे, कोषागार कार्यालय रामपुर का किया निरीक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद रामपुर पहुंचे, कोषागार कार्यालय रामपुर का किया निरीक्षण। अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद भृगु नारायण झा ने बुधवार को रामपुर पहुंचकर कोषागार कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रख-रखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।

अपर निदेशक ने कैश काउंटर, लेखा अनुभाग एवं विभिन्न पटलो का निरीक्षण करते हुए संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण तथा आम जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया, साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

अपर निदेशक ने रिकॉर्ड संधारण एवं डिजिटल कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने की बात कही। निरीक्षण के अंत में उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया और भविष्य में भी नियमित निरीक्षण की बात कही।

इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी रणजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai