जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तत्वाधान में विकास भवन में संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुपालन में रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन,*भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म-शताब्दी समारोह के नोडल अधिकारी गुलाब चन्द्र (मुख्य विकास अधिकारी, रामपुर) के निर्देशन तथा समन्वयक अंजलि अग्रवाल (जिला विद्यालय निरीक्षक, रामपुर) एवं सह-समन्वयक प्रो० (डॉ०) जागृति मदान धींगड़ा (प्राचार्य, राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर) के संयोजन में आज दिनांक 25.12.2025 को विकास भवन सभागार, रामपुर में जनपदस्तरीय निबन्ध-लेखन, भाषण एवं काव्य-पाठ प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों हेतु पुरस्कार-वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आकाश सक्सेना (विधायक, रामपुर), अजय कुमार द्विवेदी (जिलाधिकारी, रामपुर), गुलाब चन्द्र (मुख्य विकास अधिकारी, रामपुर), सुनीता सैनी (सदस्य, राष्ट्रीय महिला आयोग) एवं हरीश गंगवार (जिलाध्यक्ष, भा०ज०पा०, रामपुर) द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजली अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं नक़द पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23.12.2025 को राजकीय रज़ा इंटर कॉलेज, रामपुर में किया गया था।
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन एवं उनकी कविताओं पर आधारित काव्य-पाठ प्रतियोगिता में रक्शी मिर्ज़ा (इम्पैक्ट कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रामपुर) ने प्रथम स्थान, प्रभजीत कौर (राजकीय महाविद्यालय, रज़ा नगर, स्वार, रामपुर) ने द्वितीय एवं नाफ़िया (राजकीय ख़ुर्शीद इंटर कॉलेज, रामपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की उपलब्धियों का परिचय एवं सुशासन का महत्व विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मेघा ठाकुर (राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर) ने प्रथम, अदिति गौतम (राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर) ने द्वितीय एवं प्रभजोत कौर (राजकीय महाविद्यालय, रज़ा नगर, स्वार, रामपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की उपलब्धियों का परिचय एवं सुशासन का महत्व विषय पर आयोजित निबन्ध-लेखन प्रतियोगिता में अजित सिंह (राजकीय इंटर कॉलेज, स्वार, रामपुर) ने प्रथम, ज्योति (राजकीय इंटर कॉलेज, धमोरा, रामपुर) ने द्वितीय एवं अक्शा नाज़िम (कन्या इंटर कॉलेज, खारी कुआँ, रामपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण के पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आकाश सक्सेना ने कहा कि विकसित भारत की जो नींव पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी ने रखी थी, उसे प्रशस्त भवन के रूप में स्थापित करने का कार्य वर्तमान सरकार कर रही है। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी सदा से सुशासन के पर्याय माने जाते रहे हैं। उन्हीं की प्रेरणा से देश सुशासन और विकास के पथ पर अग्रसर है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण तथा भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी, पं० श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं० दीन दयाल उपाध्याय की 65 फिट ऊँची काँस्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण का अवलोकन भी किया गया।
इस अवसर पर समारोह की समन्वयक अंजलि अग्रवाल (जिला विद्यालय निरीक्षक, रामपुर), प्रो० (डॉ०) जागृति मदान धींगड़ा (प्राचार्य, राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर), समारोह आयोजन-समिति के सदस्य डॉ० नरेश कुमार, डॉ० राजू, डॉ० राजेश कुमार, डॉ० बिजेन्द्र सिंह, डॉ० घनश्याम सरोज, डॉ० प्रमोद कुमार, डॉ० उमंग अग्रवाल; राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्राध्यापक, माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक, विद्यार्थी तथा उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तृप्ति माहौर तथा धन्यवाद-ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ने किया।










