क्रिसमस पर एल साल्वाडोर, डोमिनिकन गणराज्य और ग्वाटेमाला के राजदूत को बधाई देते पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां।

क्रिसमस पर एल साल्वाडोर, डोमिनिकन गणराज्य और ग्वाटेमाला के राजदूत को बधाई देते पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्रिसमस की खुशियों में शामिल हुए नवेद मियां

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर।  क्रिसमस पर एल साल्वाडोर, डोमिनिकन गणराज्य और ग्वाटेमाला के राजदूत को बधाई देते पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां क्रिसमस की खुशियों में शामिल हुए। उन्होंने नई दिल्ली स्थित ग्वाटेमाला के दूतावास में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

पूर्व मंत्री नवेद मियां ने भारत में एल साल्वाडोर के राजदूत गुइलेर्मो रुबियो फ़्यून्स, डोमिनिकन गणराज्य के राजदूत फ्रांसिस्को मैनुअल कॉम्प्रेस और ग्वाटेमाला के राजदूत उमर लिसेंड्रो कास्टानेडा सोलारेस समेत कई राजनयिकों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्रिसमस सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और आशा का संदेश है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि इंसानियत, आपसी सम्मान और दूसरों के लिए कुछ अच्छा करने की भावना से बढ़कर कुछ नहीं है। रोशनी, सजावट और खुशियों के बीच क्रिसमस दिलों को जोड़ने का अवसर देता है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai