मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन्स रामपुर में विभिन्न अभियोग से संबंधित 591 माल का कराया गया विनष्टीकरण। जनपद में माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आज रिजर्व पुलिस लाईन, रामपुर में जनपद रामपुर के समस्त थानों द्वारा विभिन्न अभियोगो से संबंधित दस्तावेज / मालों के विनष्टीकरण की कार्यवाही की गयी।
जनपद रामपुर पुलिस द्वारा उत्कृष्ट पैरवी करते हुए माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर शस्त्र अधिनियम- 451, आबकारी अधि0- 04, गौवध अधि0- 09, जुआ अधिनियम- 46 एवं अन्य- 81 माल का विनष्टीकरण कराते हुए जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर माल को नष्ट किया गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, रामपुर, अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर (नोडल अधिकारी माल निस्तारण), उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी टांडा, क्षेत्राधिकारी स्वार, क्षेत्राधिकारी शाहबाद, आबकारी अधिकारी, बार एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष की उपस्थिति में सम्पन्न करायी गयी।










