मनौरी/कौशांबी। विधानसभा चायल के छोटेलाल वाटिका मनौरी में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल कौशांबी के जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष राजीव केसरवानी और मनौरी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव केसरवानी की अगुवाई में मनौरी प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य का सैकड़ों व्यापारियों ने किया स्वागत। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
जिलाध्यक्ष सम्मान समारोह कार्यक्रम में धर्मराज मौर्य के साथ भोले शंकर कुशवाहा ,शेखर पांडे ,पुष्पराज पटेल ,अश्वनी तिवारी ,मिक्की पांडे, कन्हैया साहू भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अटल शताब्दी वर्ष एवं सुशासन दिवस के अवसर पर अटल जी के स्मृति चित्र पर पुष्पार्चन करते हुए नमन किया व अटल जी के विचारों को व्यापारियों को बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। समाजवादी सरकारों में हमारे व्यापारी भाई असुरक्षित महसूस कर रहे थे, और आए दिन कोई न कोई माफिया अवैध रूप से वसूली के लिए धमकियां देते रहते थे, आज माफिया या तो प्रदेश से बाहर हैं या तो वो सलाखों के अंदर हैं, आज हमारे व्यापारी भाई निर्भय होकर व्यापार कर रहे हैं और हमारी बहन बेटियां दिन हो या रात हो कही भी जाए अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। साथ ही आप सभी को एक साथ देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। हम सभी जानते हैं कि व्यापारी सिर्फ मुनाफा नहीं कमाते, बल्कि वे देश की आर्थिक रीढ़ हैं और समाज में रोजगार के अवसर भी पैदा करते हैं।
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी ने संबोधित किया कि व्यापारी हमेशा से भाजपा का था है और रहेगा। भाजपा सरकार में व्यापारी निर्भय होकर व्यापार कर रहे हैं, भाजपा निश्चित रूप से व्यापारियों की हितैषी है साथ ही जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य को पुनः भाजपा जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने की शुभकामनाएं दीं एवं नगर की समस्याओं को अवगत की कराया जय भाजपा जय व्यापार के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।बाजार के व्यापारियों ने बाजार की समस्या जैसे फ्लाईओवर के समीप आये दिन जाम का झाम, मनौरी रेलवे स्टेशन पर कानपुर चित्रकूट धाम एक्सप्रेस के ठहराव होना चाहिए, बाजार में थाना पिपरी प्रशासन द्वारा आये दिन व्यापारियों के वाहन का अनर्गल चालान होने के सम्बंध में शिकायत किया। इसी क्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी निर्भय होकर कुशलतापूर्वक अपना व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने 2027 में जनपद की सभी विधानसभाओं में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल संगठन के संरक्षक जगदीश चन्द्र, जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजीव केसरवानी, उपाध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, नगर अध्यक्ष संजीव केसरवानी, एडवोकेट राजीव केसरवानी, लकी शर्मा, रिंकू केसरवानी, शुभम केसरवानी, भाजपा नेत्री विनीता गुप्ता, ग्राम प्रधान कुबेर चन्द्र, केसरवानी,प्रमोद चन्द्र, सुरेंद्र कुमार रिंकू, राजकुमार केसरवानी, तहसील प्रभारी नीरज बनारसी, लोकेश चौधरी, कुबेर चंद्र केसरवानी, पुरुषोत्तम दास केसरवानी, हेमचंद्र केसरवानी सहित सम्मानित व्यापारीगण, प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।










