महेवा हाईवे पर हादसा, अधेड़ की हुई मौत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। महेवा हाईवे पर हादसा, अधेड़ की हुई मौत।अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा हाईवे पर शनिवार तड़के एक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। महेवा गांव निवासी शमशेर बियार (लगभग 50 वर्ष) सुबह टहलने निकले थे, तभी यह घटना हुई।

बताया जा रहा है कि टहलते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शमसेर बियार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक शमसेर बियार मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक पुत्र अमन (लगभग 20 वर्ष) और एक पुत्री मीना (लगभग 30 वर्ष) हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

अलीनगर इंस्पेक्टर अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai