महाराजा खेत सिंह की जयंती पर सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेत सिंह का साहस, युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत-डॉ मानसिंह यादव

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। महाराजा खेत सिंह की जयंती पर सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में  आज महाराजा खेत सिंह जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सपा नेताओं ने देशके प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

महाराजा खेत सिंह शेखावत राजपूत वंश के प्रतापी शासक थे। उन्होंने अपने शासनकाल में शेखावाटी क्षेत्र की सुरक्षा, सुशासन और सांस्कृतिक संरक्षण को विशेष महत्व दिया। वे एक कुशल योद्धा होने के साथ-साथ न्यायप्रिय प्रशासक भी थे। सीमाओं की रक्षा, प्रजा की भलाई और सामाजिक समरसता उनके शासन की प्रमुख विशेषताएँ रहीं।

जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी डॉ मानसिंह यादव  ने कहा कि महाराजा खेत सिंह ने राजपूत स्वाभिमान, साहस और आत्मसम्मान की जो परंपरा स्थापित की, वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जीवन से हमें कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण का संदेश मिलता है।

इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया गया। जिलाध्यक्ष अनिल यादव, यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने उनके इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुँचाने और महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।राष्ट्रीय प्रवक्ता  दान बहादुर मधुर ने कहा कि महाराजा खेत सिंह की जयंती देश और समाज को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, अनिल यादव, पप्पूलाल निषाद, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, रवि मिश्रा, आर एन यादव,इंजी. जगदीश, पंकज पटेल, मृत्युंजय पाण्डेय,नाटे चौधरी, महेन्द्र निषाद, संतोष यादव किताब अली, इरफ़ान, शिवदानी, दिनेश पटेल, महबूब आलम, शोभ नाथ शर्मा, अजय सिंह कृष्ण कुमार बच्चा, आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai