मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। प्रभावती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ज्वाला नगर में वर्ल्ड ऑर्गेनाईजेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया। आज़ प्रभावती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ज्वाला नगर में स्थित एक वर्क वर्ल्ड आर्गेनाईजेशन ऑफ़ रिलिजयंस एंड नॉलेज के डायरेक्टर सैयद अब्दुल तारीक साहब के निर्देश पर आज़ एक ज्ञान प्रीतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे फर्स्ट छात्रा अवनि सेकंड अंजलि, थर्ड वरुण, फोर्थ राधिका को नकद धनराशि एवं प्रमाण पत्र भेट किए गए एवं विद्यालय की कर्मठ शिक्षिका गुंजन कश्यप एवं मनीषा को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीता राम शर्मा, रमेश पाठक, अनमोल पाठक एवं संस्थान के सभी वर्कर्स बधाई के पात्र हैं एवं प्रबंधक नवीन कुमार शर्मा ने सैयद साहब के इस कार्य के लिए भरपूर प्रशंसा की एवं संस्थान की उज्जवल भविष्य की कामना की।










