पारिवारिक मतभेद हुआ समाप्त, टूटा नहीं परिवार, साथ रहने का लिया संकल्प
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। मिशन शक्ति केन्द्र, थाना भोट ने महिला संबंधी विवाद में निभाई अहम भूमिका। पुलिस अधीक्षक, विद्यासागर मिश्रा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सुदृढ़ बनाने हेतु मिशन शक्ति केन्द्र, थाना भोट लगातार प्रभावी कार्य कर रहा है । इसी क्रम में मिशन शक्ति केन्द्र पर महिला उ0 नि0 सृष्टि चौधरी, हे0का0 1008 रिंकू चौधरी, म0का0 582 स्वाति भिवानिया थाना भोट रामपुर द्वारा एक महिला संबंधी प्रकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
आवेदिका नि० किशनपुर पनचक्की थाना भोट, जिला रामपुर,द्वारा पति द्वारा घरेलू बातों को लेकर मन मुटाव व लड़ाई झगड़ा की शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर महिला उ0 नि0 सृष्टि चौधरी, हे0का0 1008 रिंकू चौधरी, म0का0 582 स्वाति भिवानिया द्वारा दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केन्द्र, थाना भोट पर बुलाकर विस्तृत काउंसलिंग कराई गई।
काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी मतभेद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकला तथा दोनों ने वैवाहिक जीवन को आगे भी साथ-साथ निभाने पर सहमति व्यक्त की। मिशन शक्ति टीम के प्रयासों से पारिवारिक विवाद समाप्त हुआ और एक परिवार टूटने से बच गया।










