मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। बिलासपुर में अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन। बिलासपुर क्षेत्र में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्य स्मृति में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंत्री बलदेव सिंह औलख के कैंप कार्यालय में श्रद्धा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी देश को दिशा देने वाले हैं।

खिचड़ी भोज में सभी अतिथियों ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन के अंत में आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।










