2 जनवरी को श्यामाचरण गुप्ता चौराहा का नामकरण व लोकार्पण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। 2 जनवरी को श्यामाचरण गुप्ता चौराहा का नामकरण व लोकार्पण। प्रयागराज नगर निगम के पूर्व महापौर व पूर्व सांसद स्वर्गीय श्यामाचरण गुप्ता जी के नाम पर *श्याम ग्रुप कार्यालय* एवं निवास के पास स्थित चौराहा पर चौराहे का नामकरण व लोकार्पण समारोह अब कुछ अपरिहार्य कारणवश *दिनाँक 2 जनवरी  दिन शुक्रवार* *2026 को  प्रातः 11:00  बजे* को होगा।

यह जानकारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से  व्यापारी नेता विजय गुप्ता ने दी है। नामकरण व लोकार्पण नगर निगम के महापौर उमेश चन्द्र गणेश* *केशरवानी* के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक दीपक पटेल,  फतेहपुर विधायक विकास गुप्ता, अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (मसाला), एमएलसी डा.के. पी.श्रीवास्तव, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी समारोह मे अपना बहुमूल्य समय देंगे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai