मुरादाबाद शॉर्ट सर्किट के कारण कृष्ण मेटल फर्म में लगी आग हजारों का माल जलकर हुआ राख।

मुरादाबाद शॉर्ट सर्किट के कारण कृष्ण मेटल फर्म में लगी आग हजारों का माल जलकर हुआ राख।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। मुरादाबाद शॉर्ट सर्किट के कारण कृष्ण मेटल फर्म में लगी आग हजारों का माल जलकर हुआ राख। जनपद के थाना मुगलपुरा चौकी लालबाग में उस समय अफरातफरी मच गई जिस समय कृष्ण मेटल फर्म में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिसमें हजारों का माल जलकर राख हो गया।

आग को देख आननफानन में वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई और आग को बुझाने की कोशिश करने लगी और घंटों महनत व मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया मगर जबतक आग पर काबू पाया जाता उस वक़्त तक हज़ारों का नुकसान हो चुका था।

घटना की जानकारी पीड़िता माला देवी पत्नी गजराम सेनी निवासी मंदिर वाली गली होली का मेदान ने लिखित में पुलिस को देदी है ताकि सही जांच हो सके पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के सही कारणों पता लगाना शुरू कर दिया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai