मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन, 5 तारीख तक भाव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर में सिख समाज की ओर से तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की जानकारी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान जी ने दी। उन्होंने बताया कि यह धार्मिक आयोजन तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें श्रद्धा, सेवा और संगत का विशेष संगम देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जो शास्त्री नगर से विधिवत रूप से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़े गुरुद्वारा साहिब, सिविल लाइंस पर जाकर संपन्न होगा। नगर कीर्तन के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन अगुवाई में पंच प्यारे चल रहे हैं और संगत द्वारा शबद-कीर्तन व गुरु वाणी का गायन किया जा रहा था।
प्रधान जी ने बताया कि 5 तारीख को बाहर से आए प्रसिद्ध रागी जत्थों एवं कथावाचकों द्वारा अपने-अपने संगीत में धार्मिक प्रवचन एवं कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भावना का संदेश देता है। प्रधान जी ने कहा, “यह तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम गुरु साहिब की असीम कृपा से आयोजित किया जा रहा है। 5 तारीख को नगर कीर्तन निकाला जाएगा और बाहर से आए रागी जत्थे व कथावाचक अपने संगीत के माध्यम से संगत को गुरु वाणी से जोड़ेंगे। हम सभी शहरवासियों से अपील करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।”
कार्यक्रम को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी एवं सेवादारों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। वहीं प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से भी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। आयोजन को लेकर सिख समाज सहित समस्त शहरवासियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।










