गुरु गोविंद सिंह जयंती पर शंभूनाथ हॉस्पिटल प्रयागराज द्वारा लगाया गया निशुल्क चिकित्सा कैंप
बमरौली, प्रयागराज। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बमरौली में निःशुल्क चिकित्सा कैंप और लंगर का वृहद आयोजन। रविवार 4 जनवरी को थाना पुरामुफ्ती अंतर्गत लाल बिहारा बमरौली स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन शंभूनाथ हॉस्पिटल झलवा प्रयागराज द्वारा किया गया और कार्यक्रम में वृहद लंगर का आयोजन, कीर्तन , अरदास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजित लंगर में सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित शंभूनाथ हॉस्पिटल प्रयागराज के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक तिवारी, डॉ सैय्यद सईद अहमद,प्राइम 18 न्यूज चैनल और वैद्ययत खबर हिंदी दैनिक के यूपी हेड सुनील साहू और क्राइम रिपोर्टर बलराम साहू,डॉ मोना सिंह का गुरुद्वारे के प्रधान जी द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया।
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा बमरौली में रविवार को दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती को श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाए गए, जहां गुरुवाणी, कीर्तन एवं प्रवचनों के माध्यम से गुरु गोबिंद सिंह के जीवन, उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। दीवान के दौरान धर्म की रक्षा हेतु दिए गए महान बलिदान को स्मरण करते हुए संगत भावविभोर हो उठी। कार्यक्रम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
गौरतलब हो कि बमरौली स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन शंभूनाथ हॉस्पिटल प्रयागराज की ओर से किया गया, जिसमें 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान शंभूनाथ हॉस्पिटल प्रयागराज द्वारा निःशुल्क परीक्षण और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान शंभूनाथ हॉस्पिटल प्रयागराज के डाक्टरों और पैरामेडिकल की टीम ने लोगो का स्वास्थ परीक्षण की जांच की और दवाएं उपलब्ध कराई।डॉक्टर्स टीम में डॉ सचिंद्र,डॉ मोना सिंह, डॉ कृष्ण गोपाल दुबे,डॉ सैय्यद सईद अहमद और पैरामेडिकल स्टाफ में शैलवी सिंह, सोनम यादव, कैलाश कुमार, हेमराज राजपूत, प्रगति सिंह, सोमिया सलमा, विकास यादव, अमन कुमार सहित तमाम स्टॉफ मौजूद रहे।
गुरुद्वारे के प्रधान जी अमर जीत सिंह ने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन गरीब, असहायों के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इससे उन्हें मुफ्त में स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक दवाएं मिलती हैं। सचिव गुरजंत सिंह ने कहा है कि ऐसे शिविरों का आयोजन समाज के गरीब और वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए किया जाता है। उन्होंने जोर दिया कि इन शिविरों का उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जो चिकित्सा उपचार का खर्च नहीं उठा सकते। ऐसे शिविर शंभूनाथ हॉस्पिटल द्वारा लगातार लगाया जाता है।
डॉ सैय्यद सईद अहमद ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर आयोजित यह शिविर वास्तव में समाज के लोगों की सच्ची सेवा है।निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लक्ष्य वंचित आबादी तक पहुँचाना और उन्हें स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराना है, जिनका बुनियादी सेवाओं तक पहुँच नहीं है।ये शिविर उन बच्चो के लिए वरदान साबित होते हैं, जिनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं होते। शंभूनाथ हॉस्पिटल प्रयागराज के डॉ सचिंद्र ने कहा कि निशुल्क चिकित्सा शिविर उन लोगों के लिए बहुत जरूरी होता जो हॉस्पिटल तक पैसे के अभाव में नहीं पहुंच पाते है।
डॉ मोना सिंह ने कैंप में आए लोगों को स्वच्छता नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता नियमों का पालन कर कई गंभीर रोगों से बचा जा सकता है। डॉ कृष्ण गोपाल दुबे ने कहा कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य यह है कि उन वंचित लोगों में जागरूकता लाना है, जिनकी पहुँच बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं तक नहीं है या जिन्हें अपनी बीमारियों के बारे में जानकारी नहीं है।










