धूमधाम से निकली रामपुर में भव्य कलश यात्रा।

धूमधाम से निकली रामपुर में भव्य कलश यात्रा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। धूमधाम से निकली रामपुर में भव्य कलश यात्रा। दिनांक 5 जनवरी 2026 से उत्सव पैलेस श्री सनातन रामलीला ग्राउंड कोसी मार्ग में प्रारंभ हो रहे श्रीमद् भागवत कथामृत के प्रचार हेतु आज रामपुर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा चंपाकुंवरी धर्मशाला से प्रारंभ होकर रामपुर के विभिन्न मार्गो से होती हुई कथा स्थल पर आकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा का अनेक संगठनों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं जनमानस में इस शोभायात्रा को लेकर अपार उत्साह दिखाई दिया। कलश यात्रा में सैकड़ों भगवत्प्रेमी बहनों द्वारा कलश लेकर प्रतिभाग किया गया। शोभा यात्रा में शामिल सभी भक्तजनों ने जनमानस से अनुरोध किया कि 5 जनवरी को 2 बजे से प्रारंभ हो रही कथा में सपरिवार पधार कर भगवान कृष्ण के जीवन की अलौकिक घटनाओं का आध्यात्मिक विवेचन अवश्य सुने। कथा का वाचन सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री स्वाती भारती जी द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित रहे। इनका विशेष योगदान रहा आदरणीय शिव बहादुर सक्सेना, अलका जैन, सुमित अग्रवाल, अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गौरव अग्रवाल सुनील अग्रवाल जी, सुनील गोयल, मनोज अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, सीताराम, राधेश्याम, राकेश गुप्ता, संजीव रस्तोगी, राजीव रस्तोगी, ओम प्रकाश, बनवारीलाल, परमेश्वर कश्यप, गिरीश रस्तोगी, अन्य अतिथि जन उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai