रामपुर पुलिस लाइन में निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

रामपुर पुलिस लाइन में निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वास्थ्य शिविर की अध्यक्षता वामा सारथी रामपुर की संरक्षिका पूनम मिश्र, पत्नी श्री विद्यासागर मिश्र (पुलिस अधीक्षक, रामपुर) द्वारा की गई

रिजर्व पुलिस लाइन्स, रामपुर में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में समस्त जनपदीय पुलिस बल एवं उनके परिवारों के लिए

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। रामपुर पुलिस लाइन में निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. रमेश गुप्ता अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे, जिन्होंने पुलिस लाइन परिसर में आवासित पुलिस कर्मियों, उनके परिवारजनों एवं बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया । सभी लाभार्थियों को निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं वितरित की गईं तथा होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामपुर, क्षेत्राधिकारी शाहबाद, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक, प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समस्त महिला रिक्रूट आरक्षी, एवं समस्त प्रशिक्षकगण सहित पुलिस विभाग के कई सेवानिवृत अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

वामा सारथी की इस पहल का उद्देश्य पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य संरक्षण को बढ़ावा देना तथा उन्हें तनावमुक्त, स्वस्थ एवं सक्षम बनाए रखना है। इसी क्रम में प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को रामपुर पुलिस द्वारा निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai