गुरु गोविंद सिंह पार्क में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व।

गुरु गोविंद सिंह पार्क में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। गुरु गोविंद सिंह पार्क में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व। श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व गुरु गोविंद सिंह पार्क में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत शब्द-कीर्तन और अरदास से की गई। रागी जत्थों द्वारा गुरुबाणी का मधुर गायन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वक्ताओं ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन, उनके त्याग, बलिदान और खालसा पंथ की स्थापना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु साहिब का जीवन समाज को साहस, समानता और सेवा का संदेश देता है।

प्रकाश पर्व के अवसर पर लंगर का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ पंक्ति में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। दर्शन सिंह खुराना, गुरवीत आहूजा, गुरु चरण सिंह, रविंद्र सिंह, अवतार सिंह, निर्मल सिंह, मनजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। सम्मानित किए गए अतिथिगण नगर पालिका अध्यक्ष मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला अधिकारी कलेक्ट्रेट कर्मचारी एवं पत्रकार बंधु को सम्मानित किया गया। साल लड़ाकर शीत लहर को देखते हुए चाय का भी इंतजाम था ।चड्ढा ग्रुप की ओर से संजीव सक्सेना, नवनीत सक्सेना एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai