दिव्यांगजनों के साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा और मानवता का प्रतीक है… संजय गुप्ता
चायल, कौशांबी। पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता बने लोगों के लिए मसीहा, ठंड में दिव्यांगजनों को बांटे कंबल। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए फिर से राहत बनकर उभरे निवर्तमान विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ पर दिव्यांगजन भाइयों एवं बहनों को कंबल वितरित किए। इस मानवीय पहल से बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों को ठंड से राहत मिली।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान संजय गुप्ता ने कहा कि ठंड का यह समय अत्यंत कठिन होता है और ऐसे में दिव्यांगजनों के साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा और मानवता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज के हर जरूरतमंद तक सम्मान, सहयोग और संवेदना पहुँचाना ही उनका संकल्प है, जिसे निरंतर निभाया जाता रहेगा।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल योजनाओं तक सीमित नहीं होता, बल्कि हर सुख-दुःख में जनता के साथ खड़े रहना ही वास्तविक जनसेवा है। इस अवसर पर लाभार्थियों ने कंबल पाकर राहत की सांस ली और विधायक जी के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम में जिला महामंत्री उमेश केशरवानी , राम बाबू मौर्य, संदीप साहू, राम गोपाल सोनी, कन्हैया साहू, दिलीप गुप्ता, कमलेश सिंह पटेल, राम प्रकाश साहू ग्राम प्रधान, सुबोध दिवाकर, राम चंद्र सरोज, सुनील यादव सहित स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।










