त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। माघ मेला -2026 के दौरान प्रयागराज जंक्शन पर लागू होगा एकल दिशा मूवमेंट प्लान। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि प्रयागराज जंक्शन पर माघ मेला -2026 के दौरान मुख्य स्नान पर्वों के एक दिन पूर्व से दो दिन बाद तक श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुरक्षा और सुगमता से प्रवेश/निकासी के लिए पर एकल दिशा मूवमेंट लागू रहेगा । टिकट की व्यवस्था यात्री आश्रयों में अनारक्षित टिकट काउंटर, एटीवीएम और मोबाइल टिकटिंग के रूप में रहेगी ।
जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह नेबताया की क्रम स्नान पर्व स्नान का दिनांक प्रतिबंध अवधि
1. मकर संक्रांति 15.01.2026 14.01.2026 (00:00 बजे) से 20.01.2026 (24:00 बजे) तक
2. मौनी अमावस्या 18.01.2026 14.01.2026 (00:00 बजे) से 20.01.2026 (24:00 बजे) तक
3. बसंत पंचमी 23.01.2026 22.01.2026 (00:00 बजे) से 25.01.2026 (24:00 बजे) तक
4. माघी पूर्णिमा 01.02.2026 31.01.2026 (00:00 बजे) से 03.02.2026 (24:00 बजे) तक
5. महाशिवरात्रि 15.02.2026 14.02.2026 (00:00 बजे) से 17.02.2026 (24:00 बजे) तक
प्रयागराज जंक्शन
प्रयागराज जंक्शन पर केवल लीडर रोड से प्रवेश दिया जाएगा एवं सिविल लाइन्स की ओर से निकासी की जाएगी । अनारक्षित यात्रियों को दिशावार यात्री आश्रय के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।

सूबेदारगंज स्टेशन
सूबेदारगंज स्टेशन पर केवल झलवा रोड से प्रवेश (कौशाम्बी रोड) से दिया जाएगा एवं जी.टी. रोड की ओर से निकासी की जाएगी।
प्रयागराज छिवकी जंक्शन
प्रयागराज छिवकी जंक्शन पर केवल सी.ओ.डी. रोड से प्रवेश दिया जाएगा एवं जी.ई.सी. रोड की ओर से निकासी की जाएगी।

नैनी जंक्शन
नैनी जंक्शन केवल स्टेशन रोड (प्लेटफॉर्म संख्या -1) की ओर से प्रवेश दिया जायेगा एवं द्वितीय प्रवेश द्वार (प्लेटफॉर्म सं0-4) की ओर से निकासी की जाएगी।










