मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। 14 महीने से बंद पड़ी हवाई सेवा शुरू करने की तेज़ हुई मांग। जनपद के मूंढापांडे एयरपोर्ट की हवाई सेवा 14 महीने से बंद है। सिर्फ 45 दिन तक चली उड़ान बंद होने से लोग परेशान हैं। शहर वासियों ने लखनऊ के लिएं फ्लाइट जल शुरू करने की मांग की है। ताकि समय और व्यापार दोनों को राहत मिल सके।
मुरादाबाद में हवाई सेवा को बंद हुए पिछले 14 महीने से अधिक का समय हो गया है। अभी कब शुरू होगी इसका कुछ पता नहीं है। यह हवाई सेवा 45 दिनों तक चली थी शहर व स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि, यह सेवा जल्द शुरू हो जाये इसके रखरखाव में भी लाखों रुपयों का खर्चा आ रहा है। ऐसे में शहर वासी व स्थानीय लोग यह मांग कर रहे हैं कि, जल्द से जल्द मुरादाबाद में हवाई उड़ान शुरू हो जाये।
मूंढापांडे हवाई अड्डे पर उड़ान से संबंधित खबरें आये दिन मीडिया की सुर्खियां बनतीं ही रहतीं हैं जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार इसको सफलतापूर्वक चालू करने के दावे करती है मगर मीडिया की हर सुर्खी कुछ ही दिनों बाद फींकीं पड़ जाती है।अब बड़ा सवाल यही होता है कि यहां से हवाई सेवा पुर्ण रूप से कब चालू होगी।










