रामपुर पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण।

रामपुर पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। रामपुर पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण। पुलिस कार्यालय रामपुर में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह की उपस्थिति में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।

पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने भी जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों की समीक्षा की तथा संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना है।

जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

जनसुनवाई कार्यक्रम से फरियादियों में संतोष देखा गया और उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही इस पहल की सराहना की।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai