टीएन शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। विश्व प्लास्टिक मुक्त दिवस के अवसर एक जागरूकता अभियान रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम क्लब ने आयोजित किया। इस कार्यक्रम में प्रयागराज के मेयर उमेश चन्द केसरवानी एवम सुशील खरबंदा के करकमलों द्वारा एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा एजी ऑफिस सब्ज़ी मंडी के निकट कपड़े के झोले वितरित किए गए।
इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम क्लब ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करते हुए यह कदम उठाया है, ताकि शहरवासी पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रोत्साहित हों।

रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन शशांक जैन और सचिव रोटेरियन सुमित अग्रवाल ने अपील की है कि सभी नागरिक इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और प्लास्टिक मुक्त समाज की दिशा में अपने योगदान दें।

विशिष्ट अतिथि सिविल लाइन्स व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा एवं महामंत्री शिव शंकर सिंह तथा व्यापार मंडल के अन्य सदस्य भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सब्जी एवं फल विक्रेताओं और सब्जी खरीदने वाली आम जनता को हजारों कि संख्या में कपड़े के झोले वितरित किए गए और उनसे कपड़े के झोले इस्तेमाल करने की अपील की गई।
मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर रोटेरियन दीपक गुप्ता, डॉक्टर नितिन शर्मा, डॉक्टर प्रतीक पांडेय, संदीप कात्याल, हिना खान, पूर्व अध्यक्ष रितेश सिंह, अपूर्व, संदीप जैन, प्रमेय मित्तल, पंकज गुप्ता, अजय शर्मा, कल्पना गुप्ता, पारुल अग्रवाल एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। रोटरी सदस्यों ने संकल्प लिया है कि वे अपनी दुकान और घर में प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करेंगे।










