राजपाट के लिए आसपा निकाल रहा है गणतंत्र पदयात्रा।

राजपाट के लिए आसपा निकाल रहा है गणतंत्र पदयात्रा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बसपा की हालात पर आसपा की है पैनी नजर है

कौंधियारा, प्रयागराज। राजपाट के लिए आसपा निकाल रहा है गणतंत्र पदयात्रा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सदस्य उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज के नेतृत्व में यमुनापार की तहसील करछना विकासखंड कौंधियारा स्थित ग्रामसभा दीवान का पूरा में संविधान के सम्मान में गणतंत्र पदयात्रा निकाली गई।

संविधान पदयात्रा निकाले जाने से पूर्व आसपा सदस्य उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने देश के प्रत्येक नागरिक को एक वोट का अधिकार दिया है। अट्ठारह की उम्र पूर्ण करने पर बहुजन समाज उसी वोट के सहारे देश का शासक बन सकता है। जिस दिन आसपा केन्द्र और राज्यों में सरकार बना लेगी तो कांग्रेस, भाजपा और सपा का कहीं भी दूर दूर तक पता नहीं चलेगा। बहुजन समाज वाले ही आसपा को भाजपा का दलाल कहते फिरते है फिर मेरठ की घटना हो या कोई अन्य घटना हो तो पीड़ित पक्ष से आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद चन्द्र शेखर को मिलने क्यों नहीं दिया जाता। मुस्लिम समाज को निर्भीक होकर विना डरे आसपा को वोट देना होगा। आसपा को किसी से डर नहीं है।रामबृज ने आगे बताया कि जहां चाह होती है वहां राह मिलती है। यदि बहुजन समाज शासकवर्ग बनना चाहता हैं तो दूरदृष्टि की सोच अनिवार्य है। वर्गीय चेतना और वर्गीय सम्वेदना की सोच बहुजनों के सपने साकार करेगी और जातीय चेतना और जातीय सम्वेदना बहुजनो को कभी आगे नहीं बढ़ने देगी और मन अहंकार से मुक्त रहेगा तो सकारात्मक परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे।

रामबृज ने आगे कहा कि देश में सबसे बड़ी आबादी के लोग शासन सत्ता से दूर हैं इसके पीछे सत्तापक्ष की चालाकी के तहत एक षडयंत्र है इनसे सावधान रहते हुए आसपा के लिए एक-एक वोट आने वाले विधानसभा में देना होगा। रामबृज ने आगे बताया कि भारत का सशक्त संविधान हमें रोजी-रोटी शिक्षा स्वास्थ्य और अधिकार देता है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही इस आवश्यकता को जटिल बनाकर वोटो और लूटने के लिए बहुसंख्यक वोटरों के सामने रोजी-रोटी की समस्या पैदा करके इन्हें उलझाए रखा। इसलिए समस्या के निजात के लिए बहुत ही आवश्यक है कि अपने एक एक वोट को आसपा के केतली के सामने देकर चन्द्र शेखर जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बनाना होगा।

बगणतंत्र पदयात्रा में अभय राज सिंह, प्रदीप कुमार सिंह पटेल, राकेश कुमार, राजेश कुमार, तेरसु, फूल चन्द, फोटो, गुलाब कली, राजकली, सोनम, उर्मिला, सुमन के साथ पचासों लोग उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai