अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
उत्तराखंड। मकर संक्रांति के पर्व पर बाबा नीम करौली महाराज के आश्रम कैंची धाम में भक्तों के भारी भीड़। जनपद के कैंची ग्राम स्थित बाबा नीम करौली के पावन धाम श्री कैंची धाम में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। बाबा के भक्तों द्वारा धाम के आस पास खिचड़ी का वितरण किया गया। धाम में उत्तराखंड के दर्शनार्थियों के अलावा मुरादाबाद, रामपुर,बरेली एवं अन्य दूसरे स्थानों के भक्तों ने भी बाबा के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम के बारे में मान्यता है कि यहां पर बाबा नीम करौली महाराज ने तपस्या की थी इसी कारण बाबा के कई वर्ष पूर्व गोलोकवासी हो जाने के बाद भी उनके भक्त यहां पर अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं एवं बाबा भी अपने भक्तों को निराश नहीं करते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।










