मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। पुलिस अधीक्षक रामपुर की उपस्थिति में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस में 22 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 04 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।
जन सामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।










