त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। रोटरी प्रीमियर लीग एलिमिनेटर राउंड 18 जनवरी। रोटरी प्रीमियर लीग आरपीएल का एलिमिनेटर राउंड 18 जनवरी रविवार को डीएसए ग्राउंड प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 12 12 ओवरों के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
एलिमिनेटर राउंड में रोटरी ईस्ट एकेडेमिया रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम एवं रोटरी संगम की टीमें आपस में मुकाबला करेंगी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। रोटरी के सभी अध्यक्षों सचिवों पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें तथा रोटरी भावना को सशक्त बनाएं।










