वर्ष 1991 में जीनत बेगम उर्फ बेबी बेगम ने लगभग 400 वर्ग गज भूमि डालमिया अस्पताल के डॉक्टर किशोरी लाल को आंखों का अस्पताल बनाने के उद्देश्य दान की थी
अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। गरीबों के निशुल्क इलाज के लिए दान में दी गई जमीन के दुरुपयोग का आरोप लगा। जबपद से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां गरीबों के निःशुल्क इलाज के लिए दान में दी गई जमीन के दुरुपयोग का आरोप लगा है। यह मामला सिविल लाइन्स क्षेत्र के मडैया नादर बाग का है।
आरोप है कि वर्ष 1991 में जीनत बेगम उर्फ बेबी बेगम ने लगभग 400 वर्ग गज भूमि डालमिया अस्पताल के डॉक्टर किशोरी लाल को आंखों का अस्पताल बनाने के उद्देश्य से दान की थी, ताकि गरीब मरीजों का निःशुल्क इलाज हो सके। लेकिन 35 वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो उक्त भूमि पर कोई अस्पताल बनाया गया और न ही दान की मंशा के अनुरूप कोई कार्य किया गया। आरोप है कि डालमिया अस्पताल से जुड़े डॉक्टर किशोरी लाल ने वर्ष 2015 में उक्त भूमि के संबंध में अपने पुत्र के नाम मुख्तारनामा कर दिया, जिसके बाद जमीन बेचने की तैयारी की जा रही है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि जब उन्होंने अस्पताल निर्माण की बात उठाई तो उन्हें धमकाया गया और हमले की शिकायत भी पुलिस में दी गई है। परिवार ने भविष्य में किसी भी अनहोनी के लिए डॉक्टर किशोरी लाल और उनके पुत्र को जिम्मेदार ठहराया है। इस पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी रामपुर को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन दान में दी गई जमीन और गरीबों के हक से जुड़े इस मामले में क्या कदम उठाता है।










