परिपालन (कंप्लायेंस) के बोझ से दुहरा हो रहा है व्यापारी, कम किया जाना बहुत ज़रूरी – शैलेन्द्र शर्मा।

परिपालन (कंप्लायेंस) के बोझ से दुहरा हो रहा है व्यापारी, कम किया जाना बहुत ज़रूरी - शैलेन्द्र शर्मा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। परिपालन (कंप्लायेंस) के बोझ से दुहरा हो रहा है व्यापारी, कम किया जाना बहुत ज़रूरी – शैलेन्द्र शर्मा। आज विकास भवन सभागार में राज्य कर। विभाग और व्यापार मंडल के बीच “व्यापारी संवाद कार्यक्रम ” हुआ जिसमें जिला अधिकारी महोदय अजय कुमार द्विवेदी, जीएसटी विभाग के डिप्युटी कमिश्नर संदेश जैन व अनीता सिंह, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा व्यापार मंडल के जिला महामंत्री शाहिद शम्सी, कोर टीम के साथ व्यापारी मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री शैलेंद्र शर्मा ने जीएसटी विभाग से संबंधित व्यापारियों की समस्याएं रखीं और असेसमेंट में और सचल दल द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न और जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों अंधा धुंद नोटिस जारी करने की समस्याएं रखी गई। इन समस्याओं को सुनकर जिला अधिकारी महोदय द्वारा जीएसटी विभाग को व्यापार से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए जीएसटी विभाग के अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिया गया और रामपुर से संबंधित और भी परेशानियों को व्यापारियों ने रखा जिसको जिलाधिकारी महोदय ने उन समस्याओं को लिखकर उसका निदान करने के लिए आश्वासन दिया।

शोएब, मोहम्मद खान, शाहिद शम्सी, हारिस शमसी, प्रदीप खंडेलवाल, फैसल, हबीब, शकेब अहमद, इमरान, सलीम, उज्जैर अहमद, बिलाल शम्सी, संजीव कपूर, मनोज गुप्ता, काशिफ खान, नजमी खा,न साहब खा, मुराद खा अदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai