एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना, चौकियों में चलाया गया स्वच्छता अभियान।

एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना, चौकियों में चलाया गया स्वच्छता अभियान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सभी थाना व कार्यालय परिसर सदैव स्वच्छ,सुव्यवस्थित और आदर्श बने रहें… एसपी राजेश कुमार

 

कौशाम्बी। एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना, चौकियों में चलाया गया स्वच्छता अभियान। गौरतलब हो कि एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना, चौकियों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में पुलिस व्यवस्था को केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित न रखते हुए उसे संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक कार्यसंस्कृति से जोड़ने का श्रेय पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार किसी को जाता है, उनके दूरदर्शी निर्देशन और प्रभावी नेतृत्व का ही परिणाम है कि जनपद की पुलिस अब स्वच्छता को अभियान नहीं, बल्कि अपनी जिम्मेदारी और पहचान के रूप में अपना चुकी है।18 जनवरी रविवार को पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त थानों, पुलिस चौकियों एवं कार्यालयों में एक व्यापक और सुनियोजित स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं श्रमदान करते हुए पूरे उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ मैदान में उतरे। थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, बैरक, आवासीय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की गहन साफ-सफाई कर स्वच्छता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

इस अभियान की विशेष बात यह रही कि साफ-सफाई केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रही, बल्कि प्रत्येक स्थान को व्यवस्थित, सुव्यवस्थित और उपयोगी बनाए जाने पर विशेष ध्यान दिया गया।अनावश्यक सामान हटाकर परिसरों को अनुशासित स्वरूप दिया गया, जिससे कार्यकुशलता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की सोच स्पष्ट है कि स्वच्छ और अनुशासित कार्यस्थल ही एक जिम्मेदार, संवेदनशील और जनोन्मुखी पुलिस व्यवस्था की नींव होता है। उनके निर्देशन में यह स्वच्छता अभियान प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिससे यह संदेश स्पष्ट जाता है कि स्वच्छता कोई एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वच्छता ही सेवा के भाव को आत्मसात करते हुए न केवल अपने कार्यस्थल को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया, बल्कि आम नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि सभी थाना व कार्यालय परिसर सदैव स्वच्छ,सुव्यवस्थित और आदर्श बने रहें। कौशाम्बी पुलिस द्वारा निरंतर चलाया जा रहा यह स्वच्छता अभियान आज जनपद में अनुशासन, सकारात्मक बदलाव और उत्तरदायी प्रशासन का प्रतीक बन चुका है, जो निश्चय ही अन्य विभागों और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai