मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। मुरादाबाद में युवक से चार लाख की साइबर ठगी यूपीआई के ज़रिए खाते से रुपए निकालने का आरोप जांच शुरू जनपद। जनपद में साइबर ठगों ने एक युवक के बैंक खाते से फोन पे यूपीआई के माध्यम से ₹400000 की ठगी की है। पीड़ित को इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब उसके खाते से पेसे निकाले जा चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना मझोला थाना क्षेत्र के चौधरपुर निवासी अल्ताफ हुसैन के साथ हुई है।
उनहोंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, वह 11 जनवरी की सुबह करीब 9:30 अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे तभी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर यूपी आई आईडी ज़रिए से कई बार में आनलाइन लेनदेन कर रक़म निकाली अल्ताफ हुसैन को अपने मोबाइल पर पैसे निकालने के मैसेज आने के बाद इस ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल मझोला थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई मझोला प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि, पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।










