त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज द्वारा माघ मेला क्षेत्र में महा भंडारे काआयोजन किया। यह सेवा कार्यक्रम श्रद्धा, सहयोग एवं सामाजिक समरसता की भावना के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कल्पवासियों एवं मेला आगंतुकों ने प्रसाद ग्रहण किया।
यह भंडारा श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज एवं अग्रवाल युवा मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित सेवा व्यवस्था सुनिश्चित की।
इस आयोजन को सफल बनाने में पियूष रंजन अग्रवाल, हरीश चंद्र अग्रवाल (कैंप संयोजक), अभिषेक मित्तल, रीमा अग्रवाल (महामंत्री), वैभव गोयल, मनोज अग्रवाल एवं अभिनव अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।










