हजारों भक्तों ने चखा प्रसाद, लिया गुरु जनों से आशीर्वाद
प्रयागराज। सच्चा बाबा आश्रम में बसंत पंचमी पर्व पर बदला गया ध्वज। नैनी के अरैल स्थित सच्चा बाबा आश्रम में वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वाह करते हुए आश्रम में लगे ध्वज को बसंत पंचमी के दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बदल गया। इस मौके पर आयोजित भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और यहां गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।

जानकारी के अनुसार सच्चा बाबा आश्रम में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार बसंत पंचमी के दिन ध्वज का बदलाव किया जाता है। इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए आज यहां सैकड़ो साधु संतों की अगुवाई में ध्वज को बदल गया। इस मौके पर वृहद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और गुरुजनों से आशीर्वाद भी लिया।

सच्चा बाबा आश्रम से जुड़े अखिलेश शुक्ला ने बताया कि यहां हर वर्ष परंपरा के अनुसार ध्वज बदला जाता है, उसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारो भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं। यहां इस मौके पर सच्चा बाबा आश्रम से जुड़े संत बड़ी संख्या में हिस्सा लिया करते हैं।











