बैलगाड़ी से हुई दुल्हन की बिदाई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बदायूं।  इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इसी बीच यूपी के बदायूं में एक शादी लोगो के बीच चर्चा का केंद्र बन गयी है। दुल्हन बाढ़ का पानी पार करके अपने पिया के घर पहुंची है। शादी के परिणाय सूत्र में बंधकर विदा के बाद पहले बुलेरो फिर बाद में बैलगाड़ी और फिर नाव तक का सफर तय किया और अपनी ससुराल पहुंची है। जिसके बाद यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल यूपी के बदायूँ ज़िले के हजरतपुर थाना क्षेत्र के नवादा वरन गांव के रहने वाले मोनू पुत्र लटूरी की शादी सिकंदरपुर जिला शाहजहांपुर से तय हुई थी। मोनू की बारात जाने को तैयार थी, इसी बीच इलाके में थोड़ा पानी था। जिससे बारात बोलेरो और बस द्वारा सिकंदरपुर गांव तक पहुँच गयी। उसी रात इलाके में बाढ़ का पानी बढ़ गया। वहीं जब मोनू अपनी पत्नी को विदा कराके बोलोरो गाड़ी से गांव पहुंचा तो पूरा इलाका जलमग्न था। इसके बाद लोगों ने राय दी की नई बहू को नाव के द्वारा पानी से पार करवाया जाये।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai