इंकलाब जिंदाबाद ,भारत माता के जयकारे के साथ गूंज उठा सम्पूर्ण पुराना शहर।

इंकलाब जिंदाबाद ,भारत माता के जयकारे के साथ गूंज उठा सम्पूर्ण पुराना शहर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता के जयकारे के साथ गूंज उठा सम्पूर्ण पुराना शहर। 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रयागराज की समस्त इकाइयों के पदाधिकारीयों और शाहगंज सर्व व्यापार मंडल इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक मार्केट की संबद्ध बाज़ारों के व्यापारिओं, भद्र महिला व्यापारीयों, समाज सेवक, सेविकाओं, गणमान्य जनसमूह अपने व्यापारी नेतृत्व की अगुआई मे भारी जन समूह के साथ शाहगंज की व्यस्त गलियों से गुजरता हुआ ढ़ोल नगाड़े गाज़े बाज़े के साथ वन्देमातरम भारत माता की जय व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाता हुए जोन्सनगंज, घंटाघर के ऐतिहासिक चौराहों पर पंहुचा।

जिला अध्यक्ष लालू मित्तल नें बताया जोन्सनगंज इलाके मे पूरी भव्यता के साथ हॉटेल गंगे के सामने व्यापार मंडल द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रभारी विपिन गुप्ता नें काशी प्रान्त के 11 जिलों का प्रतिनिधित्व किया, प्रयागराज जिले के अध्यक्ष लालू मित्तल, महानगर अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल जिला महिला अध्यक्ष रत्ना जायसवाल, महानगर महिला अध्यक्ष अपूर्वा चंद्रा, जिला युवा अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, गंगापार फाफामऊ अध्यक्ष अजय जायसवाल, समाज़सेविका महिला व्यापारी काज़ल कैथवास, रघुनाथ द्विवेदी, उषा रानी केसरवानी, सरिता, मीनू गुप्ता, नटवरलाल भारतीय सहित सभी नें राष्ट्र के नाम एक एक बाती प्रज्ज्वललित किया। सभी नें सामूहिक राष्ट्रगान करते हुए ध्वजारोहण किया गया।

महानगर अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल ने बताया शाहगंज कर व्यापार मंडल इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक मार्केट मे तिरंगा व्यापार मंडल की पुरानी परंपरा अनुसार सदा ही फहराता आया है। अध्यक्ष द्वारा सभी को समर्पित करते हुए प्राचीन शिव मंदिर पूजन वैष्णो मार्केट मंदिर पूजन उपरांत कार्यक्रम आरंभ किया जाता है। व्यस्त चौक इलाके में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की समस्त जिला, महानगर इकाईयों द्वारा शाहगंज सर्व व्यापार मंडल की मेज़बानी मे साथ संयुक्त हो कर वृहद सामूहिक गणतंत्र दिवस मनाए जाने का अवसर अविस्मरणीय बन गया। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री संदीप बंसल प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल नें फोन करके प्रयागराज के सभी व्यापारीयों उद्योगपतियों को इसी प्रकार से देश के प्रति व्यापारी एकता के सन्देश और स्वदेशी की मुहीम और तेज़ करने का पुरजोशी से आह्वान किया।

इस अवसर पर विपिन गुप्ता लालू मित्तल अनिमेष अग्रवाल द्वारा जिला और महानगर के पदाधिकारीयों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। अजय जायसवाल अध्यक्ष गंगापार फाफामऊ कपिल जी आशीष केसरवानी और मुकेश अग्रवाल अध्यक्ष जिला युवा अपनी अपनी तेज़ तर्रार टीम के साथ समस्त कार्यक्रम मे ऊर्जा वान बने रहे।

कार्यक्रम मे जिला टीम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय अवस्थी, जिला महिला टीम महानगर टीम महेंद्र चौरसिया खलीउद्दीन उस्मानी, पवन-पूरन केवलानी, अभिनव अंतस अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, अलफु, पंडित जी, श्याम साहू, दिलीप वर्मा, साहू ब्रदर्स, अभिषेक जायसवाल विवेक खन्ना नाइस टेलर, ज़ीशान, वसीम शमीम अनीस अनुल हसन मो यासीन मो मूसा सतीश जायसवाल अजय – संजय अग्रवाल, अशोक जैन, आशीष गुप्ता, विनय, सुदर्शन सिंह राठौर, कमल गुलाटी, रवि गुप्ता, सुनील, भारत नेता, मनोज गुप्ता, ओम प्रकाश, राजकुमार केसरवानी, उमाशंकर केसरी, सीताराम, अशोक, अनिल, बब्लू चौरसिया, राजू, अजय शर्मा आदि भारी संख्या मे व्यापारी उपस्थित रहेl

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai