मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता में अलीशा ने किया नाम रोशन। दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित अवार्ड मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रा अलीशा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में अलीशा की रचनात्मकता, कलात्मकता और पारंपरिक मेहंदी डिज़ाइन ने निर्णायक मंडल को विशेष रूप से प्रभावित किया।
कॉलेज की प्राचार्य कंचन जी ने अलीशा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उनकी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का कार्य करती हैं।
प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की सराहनीय उपस्थिति रही। प्राचार्य कंचन जी ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी छात्राएं इसी प्रकार विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कॉलेज का नाम रोशन करती रहेंगी। अंत में विजेता छात्रा अलीशा को अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिस पर सभी ने तालियों के साथ उसका उत्साहवर्धन किया।










