मुरादाबाद की बेटी महक ने हॉकी टूर्नामेंट में रच दिया इतिहास, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज का नाम किया रोशन।

मुरादाबाद की बेटी महक ने हॉकी टूर्नामेंट में रच दिया इतिहास, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज का नाम किया रोशन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

मुरादाबाद। मुरादाबाद की बेटी महक ने हॉकी टूर्नामेंट में रच दिया इतिहास, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज का नाम किया रोशन। जनपद के मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा महक ने राष्ट्रीय स्तर की हॉकी टूर्नामेंट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज, परिवार और जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। महक की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि मुरादाबाद जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है।

हॉकी टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए महक को सम्मानित अवार्ड से नवाजा गया। जैसे ही यह खुशखबरी परिवार तक पहुंची, घर में खुशियों का मानो भंडार खुल गया। माता-पिता, परिजन और शुभचिंतकों ने महक को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और सहपाठियों ने भी महक की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी मेहनत, अनुशासन और लगन आज रंग लाई है। कॉलेज की प्राचार्या एवं खेल शिक्षकों ने बताया कि महक शुरू से ही खेलों में प्रतिभाशाली रही है और आगे चलकर वह देश के लिए भी खेलेगी।

महक की इस उपलब्धि ने अन्य छात्राओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। मुरादाबाद की यह बेटी आज देश की खेल प्रतिभाओं में अपनी अलग पहचान बना रही है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai