मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद, रामपुर। पूर्व विधायक भारत गुप्ता के परिवार में मांगलिक आयोजन, विवाह पूर्व हुआ सुंदर कांड पाठ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भारत गुप्ता के आवास पर पारिवारिक उल्लास और धार्मिक आस्था का सुंदर संगम देखने को मिला। बड़े भाई भारत गुप्ता भैया एवं भाभी दीपा भाभी की बड़ी सुपुत्री के विवाह के शुभ अवसर से पूर्व उनके निवास पर सुंदर कांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
सुंदर कांड पाठ में परिवारजनों के साथ-साथ रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और मंगल कामनाओं की भावना व्याप्त रही। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आराधना कर होने वाले विवाह के लिए सुख-समृद्धि एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की। पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, वहीं अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत-सत्कार भी किया गया। आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मांगलिक कार्यों की सफलता सुनिश्चित होती है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भी पहुंचकर भारत गुप्ता एवं उनके परिवार को विवाह की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।










