प्रयागराज में ट्रांसफार्मर फुंकने पर चार अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस, तीन को राहत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चार अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस, तीन पर मेहरबानी, तीन माह में 41 ट्रांसफार्मर फुंकने का मामला

रविप्रकाश पटेल की रिपोर्ट

प्रयागराज। प्रयागराज में ट्रांसफार्मर फुंकने पर चार अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस, तीन को राहत।जिले के जोन प्रथम में तीन माह के भीतर 41 ट्रांसफार्मर फुंकने का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। डिस्काम से इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। ट्रांसफार्मर किन कारणों से फुंके, इस बारे में जानकारी देने को कहा गया है। एक तरफ तो यह चल रहा है और दूसरी तरफ जोन प्रथम के सात डिवीजन के चार अधिशासी अभियंताओं को ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन से कोई जवाब तलब नहीं हुआ है, जबकि इन तीन डिवीजन में भी ट्रांसफार्मर जले।

जोन प्रथम में सात डिवीजन हैं। इसमें रामबाग, टैगोर टाउन, नैनी, कल्याणी देवी, करैलाबाग, बमरौली व म्योहाल शामिल हैं। पिछले वर्ष अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर में जोन प्रथम में 41 ट्रांसफार्मर फुंके। इसमें 10, 250, 400, 630 केवीए के ट्रांसफार्मर शामिल थे। वर्कशाप से जो आंकड़े सामने आए, उसमें टैगोर टाउन में 11, रामबाग में छह, म्योहाल में छह, बमरौली में पांच, कल्याणी देवी में पांच, नैनी में चार व करैलाबाग में चार ट्रांसफार्मर जले थे।

मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने इसे गंभीरता से लिया और कारण बताओ नोटिस जारी किया। लेकिन, इसमें सिर्फ चार ही अधिशासी अभियंताओं को यह नोटिस दिया गया, जबकि तीन पर मेहरबानी कर दी गई। तीनों डिवीजन में भी ट्रांसफार्मर जले थे। इसी बीच लखनऊ स्थित डिस्काम से फुंके हुए ट्रांसफार्मरों को लेकर पत्र भेजा गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai