टीएन शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम द्वारा आयोजित “प्रोजेक्ट Each one Plant one” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आज सुभाष चौराहा, सिविल लाइंस पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जन-मानस, प्रशासनिक अधिकारी और विशिष्टजन शामिल हुए।


कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 9:00 बजे हुआ, जिसमें उपस्थित सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण का संकल्प लिया और नि: शुल्क पौधे वितरित किए गए। रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम के अध्यक्ष शशांक जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण के लिए जागरूकता फैलाना और सभी की भूमिका में जागरूकता बढ़ाना था।


मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में अनेकों प्रशासनिक अधिकारियों और विशिष्टजनों की उपस्थिति ने इस मुहिम को और भी अधिक सार्थक बनाया। इस कार्यक्रम मे सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिव शंकर सिंह एवं सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अन्य सदस्य सहित मुख्य रूप से रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम के चार्टर अध्यक्ष रितेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष पियूष रंजन अग्रवाल, मनीष गर्ग, संदीप कत्याल, प्रमय मित्तल, दीपक गुप्ता, जय कुमार, डॉक्टर प्रतीक पांडेय, डॉक्टर नितिन शर्मा, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से प्रेरित होकर लोगों ने अपने आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।


इस कार्यक्रम की सफलता के लिए मीडिया बंधुओं का भी विशेष धन्यवाद किया गया, जिन्होंने इस सूचना को आमजनमानस तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सफल आयोजन के लिए रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम के सभी सदस्यों ने मिलकर अथक प्रयास किए और पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम का यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा, बल्कि इससे लोगों में वृक्षारोपण के प्रति एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।










