सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के घोघापुर नैनी शाखा में बड़े ही धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव मनाया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के घोघापुर नैनी शाखा में बड़े ही धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहनीय प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायाधीश प्रदीप सिंह और प्रोफेसर अर्पणा शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।बच्चों द्वारा गीत, नाटक, भाषण, नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।

कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले  अश्विन, शौर्य, आदित्य, वर्तिका, साक्षी, मान्या, गौरव आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या शालिनी श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

संचालन आर्यन और रुनझुन ने किया। कार्यक्रम में जितेंद्र, कृष्ण चंद्र, सुषमा, मंजू, देवेश, अजय, गीतांजलि सहित शिक्षक, अभिभावक एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

 

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai