चलो मन गंगा–यमुना तीर में सुरों की बौछार, महावीर गुड्डू की गीतों पर झूमे श्रोता।

चलो मन गंगा–यमुना तीर में सुरों की बौछार, महावीर गुड्डू की गीतों पर झूमे श्रोता।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा रिपोर्ट 

प्रयागराज। चलो मन गंगा–यमुना तीर में सुरों की बौछार, महावीर गुड्डू की गीतों पर झूमे श्रोता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीज़ेडसीसी), संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में माघ मेला क्षेत्र में आयोजित “चलो मां गंगा–यमुना तीर” कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार की सांस्कृतिक संध्या सुर, भक्ति और लोक रंगों से सराबोर रही।

कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री महावीर गुड्डू की ओजस्वी प्रस्तुति से हुई। जैसे ही उन्होंने अपनी गूंजती हुई सुप्रसिद्ध आवाज़ में “शिव लहरी… बोल बम, बोल बम” की तान छेड़ी, रिमझिम बारिश के बीच भी श्रोताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। देर रात तक पूरा परिसर उनकी मधुर तानों पर झूमता रहा। उन्होंने “चंदन की मेरी बांसुरी…”, “पानी अली पानी पिया दे”, “मेरे मन में बस गयो श्याम सांवरिया” जैसे भक्ति गीतों से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

इसके साथ ही “गोरी हमारे गांव की गोरी चली पानी लेने …” और ”पानी पिया दे क्यों उठाकर ढोल खड़ी होगी, सुन ले मेरा ठिकाना इस भारत में हरियाणा एवं मेरे देश की धरती सोना उगले मेरे देश की धरती, रंग दें बसंती चोला…जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर हरियाणवी लोक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को ग्रामीण संस्कृति की सुगंध से भर दिया। इसके बाद भोजपुरी गायक राजेश तिवारी ने अपने देसी अंदाज़ से मंच पर रंग जमा दिया। “हंकी संगम घुमाई दा”, “देहाती रसगुल्ला खिलाई दा”, “काशी से आई ए लखनऊ छोड़ के…” और “होली खेले रघुवीरा अवध में” जैसे गीतों पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं और झूमते नजर आए।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में सौरभ श्रीवास्तव ने “दया करो देव”, “रंगी सारी अनाड़ी”, “चुनरिया कोई कछु कह मन” जैसी भावपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं को आध्यात्मिक रस में डुबो दिया।
इस अवसर पर नंद किशोर केसरवानी, डॉ. उत्सव भारती (चिकित्सा अधिकारी), डॉ. आदित्य श्रीवास्तव, उपनिदेशक एवं डॉ. मुकेश उपाध्याय ( उपनिदेशक कार्यक्रम अनुभाग )ने सभी कलाकारों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन स्वप्निल उपाध्याय ने किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai