विराट हिंदू सम्मेलन में मातृशक्ति और युवाओं ने दिखाई भारी एकजुटता।

विराट हिंदू सम्मेलन में मातृशक्ति और युवाओं ने दिखाई भारी एकजुटता।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महामंडलेश्वर शिव प्रेमानंद जी ने जगाई हिंदुत्व की अलख

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

शाहबाद, रामपुर। विराट हिंदू सम्मेलन में मातृशक्ति और युवाओं ने दिखाई भारी एकजुटता। हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, मधुकर मंडल (शाहबाद खंड) के तत्वावधान में आज ग्राम शाहपुर देव में आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ ऐतिहासिक रहा। कार्यक्रम में 5000 से अधिक की संख्या में माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवाओं ने सहभागिता कर समाज की एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मेरठ प्रांत प्रचारक माननीय श्री अनिल जी और मुख्य अतिथि नंगली तीर्थ के महामंडलेश्वर स्वामी श्री शिव प्रेमानंद जी महाराज रहे।

संघ की 100 वर्ष की यात्रा और पंच परिवर्तन

जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक श्री अनिल जी ने कहा, “संघ अपनी 100 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर रहा है। आज समय की मांग है कि हम ‘पंच परिवर्तन’ (सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य) को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।” महामंडलेश्वर स्वामी श्री शिव प्रेमानंद जी महाराज ने ‘हिंदुत्व’ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “संगठित हिंदू ही राष्ट्र की सुरक्षा की गारंटी है। हमें अपनी संस्कृति और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुँचाना होगा।”

मंच पर बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक उपेंद्र मिश्रा, जिला प्रचारक प्रमोद और जिला कार्यवाह पुनीत की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिलीप, संजीव, अरविंद,  धर्मपाल सिंह सहित खंड व मंडल के समस्त पदाधिकारी और विचार परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंची मातृशक्ति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पूरा पंडाल ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से गूंजता रहा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai