‘कृषक उत्पादक संगठनों को सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय परियोजना प्रबन्धन इकाई एवं जनपद स्तरीय मानिटरिंग समिति की बैठक की गयी आहूत।

‘कृषक उत्पादक संगठनों को सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय परियोजना प्रबन्धन इकाई एवं जनपद स्तरीय मानिटरिंग समिति की बैठक की गयी आहूत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। ‘कृषक उत्पादक संगठनों को सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय परियोजना प्रबन्धन इकाई एवं जनपद स्तरीय मानिटरिंग समिति की बैठक की गयी आहूत। मुख्य विकास अधिकारी, जनपद मुरादाबाद की अध्यक्षता में दिनांक 03 फरवरी 2026 को विकास भवन सभागार में ‘‘कृषक उत्पादक संगठनों (एफ0पी0ओ0) को सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय परियोजना प्रबन्धन इकाई एवं जनपद स्तरीय मानिटरिंग समिति (डी0एम0सी0) की बैठक आहूत की गयी। सर्वप्रथम सन्तोश कुमार द्विवेदी, उप कृषि निदेशक, मुरादाबाद द्वारा मुख्य विकास अधिकारी सहित बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारी गण, एफ0पी0ओ0 के सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। उक्त बैठक में जनपद में गठित एवं क्रियान्वित एफ0पी0ओ0 द्वारा अपने कार्य उद्देशयों की पूर्ति हेतु फसलवार उत्पादन, विक्रय, संस्थागत विपणन एवं अपने सदस्य कृषकों की आय वृद्धि हेतु कौन-कौन सी गतिविधि की जा रही है, पर विस्तार से चर्चा की गई।

उप कृषि निदेशक, मुरादाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद मुरादाबाद में 33 एफ0पी0ओ0 पी0एम0 गति शक्ति पोर्टल पर पंजीकृत हैं, तथा कई एफ0पी0ओ0 को सब-मिशन आंन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन योजनान्तर्गत फार्म मशीनरी बैंक पर रू0 8.0 लाख (80 प्रतिषत) का अनुदान दिया गया है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा एफ0पी0ओ0 को बढावा देने हेतु विभिन्न योजनाओं में अनुदान की व्यवस्था की गयी है। एफ0पी0ओ0 के सदस्यों से अनुरोध किया गया कि केवल सरकारी योजनाओं में मिलने वाले अनुदान के लिये एफ0पी0ओ0 का गठन न किया जाये, बल्कि एफ0पी0ओ0 में कृषकों की संख्या में वृद्धि कर एवं संगठित रूप से कार्य करते हुए कृषकों की आय मे बहुत अच्छी वृद्धि की जा सकती है।एफ0पी0ओ0 वैपकैड के सी0ई0ओ0 विकास सिंह द्वारा अपने एफ0पी0ओ0 के विषय में विस्तार चर्चा किया गया तथा अवगत कराया गया कि वे अन्न का प्रोसेसिंग करके बिस्किट्, कुकीज, लड्डु इत्यादि उत्पाद तैयार करते हैं, जिससे अच्छी आय प्राप्त हो रही है।

सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि कोदो के डबल हस्क को हटाने के लिये प्रोसेसिंग/पैकेजिंग मशीन एवं प्रचार-प्रसार हेतु मिलेट्स मोबाईल आउटलेट की अनुदान पर आवश्यकता हैं। एफ0पी0ओ0 फैमिली फार्मर के आरेन्द्र बड़गोती ने अवगत कराया कि उनके द्वारा बसन्त कालीन गन्ने में जायद की फसल में रागी की सहफसली खेती करके नवाचार किया गया है तथा खरीफ की फसल में नवाचार किया गया है। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि वे 3पी0 (प्रोड्यूशिंग, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग) माॅडल अपनाकर अच्छी आय प्राप्त कर रहें है। एफ0पी0ओ0, मुरादाबाद मौन पालन के निदेशक राजेश कुमार ने अवगत कराया कि मधु मक्खी पालन कर शहद का उत्पादन किया जाता है। उन्होने अवगत कराया कि जनपद मुरादाबाद में हनी टेस्टिंग लैब, एफ0पी0ओ0 हेतु वेयरहाउस की आवशयकता है। एफ0पी0ओ0 मणि एग्रो हब, लखनऊ के सी0ई0ओ0 डा0 अययूब हुसैन द्वारा मोती की खेती के विशय में विस्तार से चर्चा करते हुए अवगत कराया गया कि मोती की खेती से कृषक अच्छी आय प्राप्त कर सकतें है। जार्डस प्रशिक्षण संस्थान के नोडल अधिकारी डा0 दीपक मेन्दीरत्ता द्वारा एकीकृत कृषि प्रणाली, प्राकृतिक खेती, मोती की खेती इत्यादि का कार्य किया जा रहा है। एफ0पी0ओ0, हरयोग, बिलारी के निदेषक योगेश यादव द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा मक्का इत्यादि का साईलेज संरक्षित किया जाता है। एफ0पी0ओ0 धारा के निदेशक ज्ञानेन्द्र द्वारा अवगत कराया गया कि वे डी0एस0आर0 विधि से गेंहू एवं धान के बीजों का उत्पादन करते हैं तथा उसका विक्रय करते हैं।

मृणाली अविनाश जोशी, मुख्य विकास अधिकारी, जनपद मुरादाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद मुरादाबाद में हनी टेस्टिंग लैब, वेयरहाउस, डबल हस्क को हटाने के लिये प्रोसेसिंग/पैकेजिंग मशीन, साईलेज हेतु प्रोसेसिंग यूनिट उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रयास किया जायेगा।उक्त बैठक में डा0 सुनील दत्त प्रजापति, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पंकज शरण, एल0डी0एम0, डा0 राजेन्द्र पाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी, हर्षित चैहान, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर, डा0 राजुल सक्सैना, डास्प, संजीव कुमार, मण्डी सचिव एवं अन्य कृषि से सम्बन्धित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai