युवक ने सो रहे अपने परिवार पर धारदार हथियार से बोला हमला।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक मासूम की मौत 6 लोग घायल

कानपुर देहात। यूपी के जनपद कानपुर देहात में उस समय रिश्तो को तार-तार करने और दिल दहला देने वाली घटना को एक युवक ने अपने परिवार के साथ अंजाम दिया। जब उसका परिवार नींद की आगोश में सो रहा था। युवक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी बच्चों के साथ-साथ पत्नी के देवर और उसके परिवार पर भी हमला बोल दिया। जिससे एक मासूम की मौत हो गई। वही 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है। वही दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच के साथ कार्रवाई शुरू कर दी।

पूजा के पहले पति की मौत के बाद पूजा ने दीपू से दूसरी शादी की थी

दरअसल दिल दहला देने वाली घटना जनपद कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव की है। जहां के रहने वाले दीपू ने रिश्तो को तार तार करने वाली घटना को उस समय अंजाम दिया। जब उसका परिवार नींद की आगोश में सोया हुआ था। दीपू ने धारदार हथियार से पत्नी पूजा, पुत्र आयुष और उमंग पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इसके बाद भी हैवान दीपू की हैवानियत नहीं रुकी। उसने पत्नी के देवर महेंद्र, उसकी पत्नी वीना, उसके पुत्र सूर्यांश और पुत्री काव्या पर भी धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे एक मासूम काव्या की मौत हो गई। वही 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी हालत नाजुक देख। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं जिला अस्पताल में चिकित्सक ने सभी की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया है। ग्रामीणों की माने तो पूजा के पहले पति की मौत के बाद पूजा ने दीपू से दूसरी शादी की थी। दीपू ने आज सो रहे अपने परिवार पर हमला बोलते हुए इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चंद घंटों में हैवान युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

वही दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पिपरी गांव पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस को आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चंद घंटों में युवक को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai