कैंसर जागरूकता के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन।

कैंसर जागरूकता के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। कैंसर जागरूकता के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन। इनर व्हील क्लब इलाहाबाद ईस्ट के द्वारा दिनांक 3 फरवरी को स्थानीय प्रयाग संगीत समिति में वार्षिक कैंसर चैरिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहर के प्रतिष्ठित कलात्मक रचनात्मक संस्थाओं ने अपनी प्रस्तुति सहयोग दिया और अपनी कलात्मक प्रस्तुति से मन मोह लिया। कार्यक्रम का आरंभ में क्लब की अध्यक्ष डॉ सुधा त्रिपाठी ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर अर्पित बंसल ने सर्वाइकल कैंसर पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद ईस्ट को उनके इस विशेष प्रयोजन अपनी शुभकामनाएं दिया। अपनी शुभकामनाओं के साथ विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने भी इनर व्हील के जनजागरण के इस प्रयास की सराहना की। डिस्ट्रिक्ट 312 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण ,डॉ कीर्तिका अग्रवाल, डॉ शिखा दरबारी भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर इस बड़े आयोजन की साक्षी बनी। वृक्षारोपण अभियान के तहत अतिथियों को पौधे उपहार स्वरूप दिए गए।

इस अवसर पर इस अवसर पर कैंसर चैरिटी के लिए सहयोग देने वाले प्रमुख सहयोगी को सम्मानित किया है। इनर व्हील की वरिष्ठ पी डी सी जन के साथ बड़ी संख्या में इनर व्हील सदस्यों और दर्शकों ने इस आयोजन को सराहा। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रेखा खरे ऋतु अरोरा और डॉक्टर दीप्ति विष्णु ने कुशलता से किया।

कार्यक्रम की कन्वीनर रत्ना जायसवाल ने क्लब के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आमंत्रित अतिथियों को धन्यवाद दिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लालू मित्तल ने प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सभी को साधुवाद दिया और इस तरह के कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के निरंतरआयोजित होने कीआवश्यकता बताईl

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai